गुजरात चुनावः 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी भी कर सकती हैं प्रेस-कॉन्फ्रेंस

Edited By Updated: 21 Nov, 2022 05:02 PM

gujarat elections congress president kharge will campaign on november 26 and 28

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे। खरगे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष 26 नवंबर को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे। खरगे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष 26 नवंबर को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके अगले दिन संवाददाता सम्मेलन भी कर सकते हैं। खरगे 28 नवंबर को गांधीनगर के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे।

गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीट है जहां दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण में शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदन होगा। राज्य में आठ दिसंबर को मतों की गिनती होगी । उधर, खरगे ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। खरगे से मुलाकात के लिए पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही कतारबद्ध खड़े थे। उन्होंने गत 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!