कांग्रेस-आप का गठबंधन भाजपा को दे सकता था फायदा: हर्षवर्धन

Edited By vasudha,Updated: 04 May, 2019 10:47 AM

harsh vardhan says congress aap alliance would have been better for bjp

कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बातचीत भले ही विफल हो गई हो लेकिन केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन की राय कुछ अौर ही है। उनके अनुसार अगर यह गठबंधन हुआ होता तो इससे भाजपा को न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बातचीत भले ही विफल हो गई हो लेकिन केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन की राय कुछ अौर ही है। उनके अनुसार अगर यह गठबंधन हुआ होता तो इससे भाजपा को न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा मिलता। 

राजधानी में भाजपा को मिलेगी जीत 
लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से भाजपा के प्रत्याशी हर्षवर्धन ने बताया कि हमारे लिए यह प्रश्न नहीं है कि गठबंधन हुआ या नहीं। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि अगर वे गठबंधन करते और अगर हम उस समझ के साथ उन्हें हराते, तो यह भाजपा के लिए बेहतर होता क्योंकि तब हम अगले चुनाव में भी इसका ध्यान रखते। हर्षवर्धन ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह आश्वस्त हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा की सभी सात सीटों पर भाजपा जीतेगी और विश्वास है कि भाजपा दोनों पार्टियों कांग्रेस और आप से काफी आगे रहेगी।

भाजपा दोनों पार्टियों से आगे 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां तक भाजपा की बात है, अगर दोनों पार्टियों (कांग्रेस, आप) के बीच गठबंधन हुआ होता तो मैं दिल्ली में सबसे खुश व्यक्ति होता। चाहे वे अकेले लड़ें या साथ में, हम जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दोनों पार्टियों से काफी आगे हैं फिर चाहे वे साथ हों या अलग हों। पार्टी को लोगों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही हैं। ऐसे में, इस पूरी स्थिति में कोई दूसरा सवाल ही पैदा नहीं होता।

दिल्ली में 12 मई को होंगे मतदान 
गौरतलब है कि काफी बातचीत के बाद भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन नहीं हो सका। लोकसभा चुनाव में हर्षवर्धन चांदनी चौक संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल और आप के पंकज गुप्ता से है। दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!