हरियाणा ने सुशासन पुरस्कार योजना की शुरू, अधिसूचना जारी

Edited By Updated: 19 Nov, 2022 06:48 PM

haryana launches good governance award scheme

हरियाणा सरकार ने उल्लेखनीय और अभिनव कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुशासन पुरस्कार योजना शुरू की है। योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने  बताया कि  योजना का उद्देश्य सुशासन को बढ़ावा देना है और उन...

 

चंडीगढ़, 19 नवंबर - (अर्चना सेठी) हरियाणा सरकार ने उल्लेखनीय और अभिनव कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुशासन पुरस्कार योजना शुरू की है। योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने  बताया कि  योजना का उद्देश्य सुशासन को बढ़ावा देना है और उन कर्मचारियों को पुरस्कृत करना है जो अपने व्यक्तिगत नवाचारों और विशेष प्रयासों के माध्यम से राज्य में सुशासन को बढ़ावा देते हैं।

 

 

 कौशल ने बताया कि सुशासन पुरस्कार दो स्तरों पर दिए जाएंगे। एक राज्य स्तरीय पुरस्कार और दूसरा जिला स्तरीय पुरस्कार। राज्य स्तरीय पुरस्कार में व्यक्तिगत कर्मचारियों या कर्मचारियों की विजेता टीम को पहला पुरस्कार 51 हजार रुपये नकद, दूसरा पुरस्कार 31 हजार रुपये और तीसरा पुरस्कार 21 हजार रुपये का दिया जाएगा। इसी प्रकार, जिला स्तरीय पुरस्कार में पहला पुरस्कार 31 हजार रुपये नकद, दूसरा पुरस्कार 21 हजार रुपये और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये का दिया जाएगा। इन पुरस्कार में नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी, मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा प्रमाण पत्र (जिसकी प्रति कर्माचारी की सर्विस बुक में लगेगी) भी दिया जाएगा।मुख्य सचिव ने बताया कि योजना के अनुसार राज्य स्तर पर अधिकतम 10 पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले पायदान के लिए 2 पुरस्कार, दूसरे स्थान के लिए 3 पुरस्कार और तीसरे के लिए 5 पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार, जिला स्तर पर तीनों पायदान के लिए प्रत्येक जिले में 3- 3 पुरस्कार दिए जाएंगे।

 

संजीव कौशल ने बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर, 2022 को उत्कृष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले सुशासन पुरस्कार के लिए कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अधिकारी, कर्मचारी या कर्मचारियों की टीम, जिन्होंने आर्थिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक क्षेत्र या स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रमों में उल्लेखनीय और अभिनव काम किया है, वे अपने विभागाध्यक्ष / संगठन को अपने आवेदन भेज सकते हैं। विभागाध्यक्ष द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी और उसके बाद अपनी सिफारिशों के साथ संबंधित प्रशासनिक सचिवों को भेजेंगे। प्रशासनिक सचिव 30 नवंबर, 2022 तक HaryanaGoodGovernanceAwards.haryana.gov.in पोर्टल पर आवेदन जमा / अपलोड करेंगे। 30 नवंबर के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!