राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली, अब अगली सुनवाई 17 अप्रैल को

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 12:51 AM

hearing in rahul gandhi defamation case adjourned next hearing on april 17

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई सोमवार को टल गई। मामले में सुनवाई की अगली तारीख 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। यह जानकारी मामले से जुड़े अधिवक्ता...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई सोमवार को टल गई। मामले में सुनवाई की अगली तारीख 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। यह जानकारी मामले से जुड़े अधिवक्ता ने दी। वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय की व्यस्तता के कारण वे सोमवार को अदालत में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके चलते सुनवाई स्थगित कर दी गई।

पांडेय ने बताया कि वे निजी कार्य में व्यस्त होने के कारण अदालत में हाजिर नहीं हो पाए। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने यह परिवाद अक्टूबर 2018 में दर्ज कराया था। यह मामला 2018 में कर्नाटक के चुनाव अभियान के दौरान तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। टिप्पणी के बाद सुलतानपुर निवासी मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में राहुल गांधी ने 20 फरवरी 2024 को अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

विशेष न्यायाधीश ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी थी। इसके बाद, राहुल गांधी ने 26 जुलाई 2024 को पुनः अदालत में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया और खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। राहुल गांधी के बयान के बाद अदालत ने वादी पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से लगातार गवाह पेश किए जा रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!