323.5 km की दूरी 94 मिनट में तय कर पहुंचाया दिल

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Jun, 2018 11:47 AM

heart transported 323 km in 94 minutes

औरंगाबाद से मुंबई तक 323.5 किलोमीटर दूरी तय कर एक दिल 94 मिनट में पहुंचाया गया और 4 साल की लड़की में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दिया। यह ऑप्रेशन मुलुंड में फोर्टिस अस्पताल में किया गया। जालना निवासी लड़की को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

ठाणे: औरंगाबाद से मुंबई तक 323.5 किलोमीटर दूरी तय कर एक दिल 94 मिनट में पहुंचाया गया और 4 साल की लड़की में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दिया। यह ऑप्रेशन मुलुंड में फोर्टिस अस्पताल में किया गया। जालना निवासी लड़की को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने एक बयान जारी कर बताया कि यह दिल सड़क दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय लड़के का था जिसे औरंगाबाद के एम.जी.एम. अस्पताल में शुक्रवार को समय रहते सुरक्षित रखा गया था।
PunjabKesari
इसे औरंगाबाद हवाई अड्डे से दोपहर 1.50 से लेकर 1.54 बजे तक 4.8 किलोमीटर की दूरी ग्रीन कॉरिडोर से 4 मिनट में तय कर अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद चार्टर्ड विमान से वाया ग्रीन कॉरिडोर 3.05 से लेकर 3.24 बजे तक 18 किलोमीटर की दूरी 19 मिनट में तय कर मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!