कर्नाटकः पहले पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौ'त के घाट, फिर खुद की जान दी, सुसाइड नोट से मिली चौंकाने वाली जानकारी

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 11:39 PM

heartbreaking incident

कर्नाटक के मैसूरु जिले में मंगलवार को 49 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के हुंसूर शहर के न्यू मारुति लेआउट में हुई। पुलिस ने बताया...

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के मैसूरु जिले में मंगलवार को 49 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के हुंसूर शहर के न्यू मारुति लेआउट में हुई। पुलिस ने बताया कि हरीश रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा था।

पुलिस के अनुसार, हरीश ने कथित तौर पर अपनी 36 वर्षीय पत्नी निशिथ और अपनी 14 व आठ साल की बेटियों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी और बेटियों के मुंह पर चिपकी हुई टेप से संकेत मिलता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। उसने आत्महत्या से पहले लिखा एक पत्र भी छोड़ा, जिसमें कहा गया था कि वह ऊपर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलेगा। कथित पत्र में उसने लॉकर में रखी संपत्ति के कागजात समेत अन्य दस्तावेजों का भी जिक्र किया और बताया कि उनकी चाबियां कहां हैं। साथ ही उसने पुलिस से अनुरोध किया कि वे इन चीजों को पत्र में बताए गए व्यक्ति को सौंप दें।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने अपनी मां को तीन दिन पहले ही अपनी रिश्तेदार के घर भेज दिया था। हुंसूर शहर की पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया। पत्रकारों से बात करते हुए मैसूरु के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बाल्डंडी ने बताया कि मौतों की जानकारी अपराह्न करीब 12:12 बजे मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के दौरान हरीश घर की पहली मंज़िल पर फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने कहा, "भूतल पर एक शयनकक्ष में उसकी पत्नी और उसकी दो बेटियां (जिनकी उम्र 14 और आठ साल थी) बिस्तर पर पड़ी मिलीं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों के चेहरे को टेप से ढका गया था।" एसपी ने कहा, "हमें शयनकक्ष से एक सुसाइड नोट और मेज पर रखे एक रजिस्टर में लिखा एक और नोट मिला। उनमें उसने कई बातें लिखी थीं, जैसे अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी, वे लोग जिन्हें ये प्रॉपर्टी सौंपी जानी चाहिए और अपने कर्जों का ब्योरा।" उन्होंने कहा, "उसकी मां ने हमें कर्ज के बारे में बताया है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह घटना आर्थिक परेशानियों की वजह से हुई। हम यह भी देख रहे हैं कि क्या इस घटना के पीछे परिवार से जुड़ी कोई समस्या या कोई और कारण था।" पुलिस ने कहा कि घटना की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!