कर्नाटक में आवारा कुत्तों ने मचाया आतंक, डेढ़ साल की मासूम बच्ची को नोच-नोच कर उतारा मौत के घाट

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 11:35 AM

in karnataka an innocent one and a half year old girl was mauled to death

कर्नाटक के रायचूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर आवारा कुत्तों ने एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह से नोच- नोच कर काट डाला। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के रायचूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर आवारा कुत्तों ने एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह से नोच- नोच कर काट डाला। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

PunjabKesari

घर के बाहर खेलते वक्त हुआ हमला

सामने आई जानकारी के मुताबिक, रजाकसाब नामक व्यक्ति की डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक 4 से 5 खूंखार आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह नोचना और काटना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख- पुकार सुनकर जब लोग उसे बचाने के लिए दौड़े तो बच्ची गंभीर रुप से घायल हो चुकी थी। आनन- फानन में उसे नजदीकी अस्पताल  ले जाया गया, लेकिन बच्ची के घाव इतने गहरे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी

डेढ़ साल की मासूम की मौत के बाद  माता- पिता का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर मामले में जांच शुरु कर दी है। इस घटना के बाद से ही लोगों में काफी गुस्सा है और वे आवारा कुत्तों के आंतक में छुटकारा पाने की मांग कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!