Heavy Rain Alert: 4, 5, 6, 7 अक्टूबर तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 06:41 PM

heavy rain alert heavy rain will occur on october 4 5 6 7 imd issued alert

देशभर में मॉनसून का असर अभी जारी है और कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश समेत 50 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी भारत, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,...

नेशनल डेस्क : देश में मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन राजधानी दिल्ली और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। आम तौर पर दशहरे के दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद होती है, लेकिन इस बार बारिश ने रावण दहन और अन्य कार्यक्रमों को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की है।

यूपी में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहन और अवदाब के कारण मौसम और अधिक अनिश्चित हो गया है। उत्तर प्रदेश में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफान की भी संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

उत्तर-पश्चिमी भारत में 4 और 5 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके बाद 5 से 7 अक्टूबर तक तूफान और बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 6 और 7 अक्टूबर को, पंजाब में 5 और 6 अक्टूबर को, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - ट्रंप के टैरिफ विवादों के बीच वॉरेन बफेट ने लोगों को दी बड़ी सलाह, कहा - जल्द से जल्द सोना-चांदी खरीद लो वरना...

इसके अलावा कुछ राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 5 अक्टूबर को, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 6 अक्टूबर को, पंजाब में 5 और 6 अक्टूबर को ओलावृष्टि की संभावना है।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम

IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 4 अक्टूबर को, सौराष्ट्र और कच्छ में 5 अक्टूबर को हल्की से मध्यम वर्षा और तूफान की संभावना है। तमिलनाडु में 4 से 5 अक्टूबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तूफान की चेतावनी है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले पांच दिनों तक तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी राज्यों में लोगों से सतर्क रहने और भारी बारिश, आंधी और ओले गिरने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें - इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को 60 साल से पहले ब्रेन स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!