Heavy Rain Alert: दिसंबर में भारी बारिश के साथ शीतलहर की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड़, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 07:26 PM

warning of cold wave along with heavy rain in december imd alert

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने करवट ली है। दक्षिण भारत में चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मध्य भारत में शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज...

नेशनल डेस्कः दिसंबर की शुरुआत के साथ ही देशभर के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दक्षिण भारत जहां चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ के प्रभाव से भारी बारिश झेल रहा है, वहीं मध्य भारत में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दोनों ही क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम अत्यधिक अस्थिर हो गया है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मध्य भारत में शीतलहर की चेतावनी
दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड तेजी से बढ़ी है। कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। IMD ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!