Heavy Rain Alert: लौटता मानसून लाएगा भारी बारिश, IMD ने कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 23 Sep, 2025 03:42 PM

heavy rain alert monsoon return imd warning strong winds

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अगले 7 दिनों के भीतर इसके पूरी तरह विदा होने की संभावना है। हालांकि, मानसून के जाते-जाते भी कई राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का असर देखा जा रहा है। कोलकाता (पश्चिम बंगाल)...

नेशनल डेस्कः देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अगले 7 दिनों के भीतर इसके पूरी तरह विदा होने की संभावना है। हालांकि, मानसून के जाते-जाते भी कई राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का असर देखा जा रहा है। कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि पूर्वोत्तर, पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

बारिश और हवाएं तेज हो सकती हैं

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, उत्तर ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके अलावा, 25 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक से लेकर दक्षिण महाराष्ट्र तट तक ऊपरी हवाओं का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। 26 सितंबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में एक मजबूत अवदाब (Low Pressure Area) बनने की संभावना है, जिससे बारिश और हवाएं तेज हो सकती हैं।

दिल्ली-NCR में मौसम?

दिल्ली-NCR में फिलहाल मौसम साफ है और 26 सितंबर तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडी हवा महसूस हो सकती है, लेकिन दिन के समय धूप और उमस परेशान कर सकती है। IMD के मुताबिक, 27 से 29 सितंबर के बीच हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह से दिल्ली में सर्दी की आहट शुरू हो सकती है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।

पूर्व और मध्य भारत में मौसम

पूर्व और मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक मौसम के मिज़ाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र के कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 सितंबर के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, बिहार में 24 सितंबर को जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल में 24 और 25 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिम भारत में भारी बारिश

पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से गुजरात में 27 से 29 सितंबर के बीच तीव्र बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में 26 से 29 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिससे इन क्षेत्रों में जलभराव और प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

उत्तर-पूर्व भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट

उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में 24 से 29 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण भारत में भी बारिश

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। 24 से 28 सितंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु में 25 से 27 सितंबर के दौरान वर्षा जारी रहेगी। केरल और माहे में 25 से 28 सितंबर तक बारिश का असर रहेगा। रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में 26 से 27 सितंबर तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 26 से 28 सितंबर के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है। इन सभी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!