Heavy Rain Alert: 26-27-28-29 सितंबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन 21 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 12:52 PM

heavy rain with thunderstorms likely from september 26 27 28 29 imd issues

महाराष्ट्र में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 से 29 सितंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण, राज्य के कोकण, पश्चिमी...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 से 29 सितंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण, राज्य के कोकण, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में है बारिश का अलर्ट
IMD ने 25 सितंबर के लिए राज्य के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: यवतमाल, चंद्रपुर, और गढ़चिरौली में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।
येलो अलर्ट वाले जिले: मुंबई सहित रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, उस्मानाबाद, लातूर, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, बुलढाणा, अकोला, वाशिम, अमरावती, वर्धा, नागपुर, भंडारा, और गोंदिया जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।


IMD के अनुसार मुंबई में 26 से 29 सितंबर के बीच राज्य में वर्षा की तीव्रता और अधिक बढ़ने की संभावना है। इसका प्रमुख असर कोकण, पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा।

क्षेत्रवार मौसम का हाल
मुंबई और कोकण: मुंबई शहर और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का अनुमान है।
पश्चिमी महाराष्ट्र: पुणे, सतारा और कोल्हापुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
मराठवाड़ा: इस क्षेत्र के पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है, जहाँ गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
विदर्भ: ऑरेंज अलर्ट वाले तीन जिलों के अलावा, विदर्भ के अन्य जिले भी येलो अलर्ट पर हैं।


IMD ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील
IMD ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही, सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!