मौसम विभाग का अलर्ट: हिमाचल में भारी बारिश से हालात बदतर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Edited By Updated: 25 Aug, 2025 08:54 PM

himachal weather alert heavy rain red warning

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का कहर जारी है, जिससे कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सैकड़ों सड़कें बंद और हजारों छात्र-छात्राओं के...

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का कहर जारी है, जिससे कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सैकड़ों सड़कें बंद और हजारों छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल बंद करने पड़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है और व्यापक नुकसान की रिपोर्ट सामने आई है।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को चंबा, कांगड़ा और मंडी तथा मंगलवार को चंबा और कांगड़ा में रेड अलर्ट रहेगा। इसके अलावा सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में यलो अलर्ट भी जारी है।

मौसम का कहर
कांगड़ा, ऊना और चंबा में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। लगातार दो दिन से जारी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हैं और भूस्खलन से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 625 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इस वजह से यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया है।
भारी बारिश को देखते हुए आठ जिलों के शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखा गया है। मंडी, कुल्लू, ऊना, चंबा, कांगड़ा, मनाली और हमीरपुर सहित कई क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे। उपायुक्तों ने अधिकारियों को बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

जान-माल का भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 303 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 2348 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मानसून इस बार सामान्य से 16% अधिक और अगस्त महीने में 29% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। कुल्लू में सामान्य से 101%, सोलन में 98%, ऊना में 92% और शिमला में 87% अधिक बारिश हुई है। बिलासपुर जिले में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मार्ग पर मेहला के पास भारी लैंडस्लाइड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। इससे वाहनों का जमावड़ा लग गया है और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मनाली और लाहौल में स्थिति
मनाली में लगातार बारिश जारी है। केलांग मार्ग पर धुंधी के पास सड़क पर गिरा पेड़ हटा दिया गया है, जिससे एक तरफा आवाजाही बहाल हो गई है। लाहौल घाटी में 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते उपायुक्त किरण भड़ाना ने लाहौल व उदयपुर उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ITI में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रशासन ने सतर्कता बरतने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि आपदा से बचाव किया जा सके।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!