हिंदू समुदाय का मतलब BJP नहीं, सियासी लड़ाई को हिंदुओं से न जोड़ें: भैयाजी जोशी

Edited By Yaspal,Updated: 09 Feb, 2020 09:57 PM

hindu community does not mean bjp bhaiyaji joshi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव सुरेश भैय्याजी जोशी ने कहा कि हिंदू समुदाय का मतलब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं है। वहीं, भाजपा का विरोध करना हिंदुओं का विरोध करना नहीं है। राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी। लेकिन इस हिंदुओं से नहीं

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव सुरेश भैय्याजी जोशी ने कहा कि हिंदू समुदाय का मतलब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं है। वहीं, भाजपा का विरोध करना हिंदुओं का विरोध करना नहीं है। राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी। लेकिन इस हिंदुओं से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'जो भी (भारत में) काम करना चाहता है, उसे हिंदुओं के साथ और उनके कल्याण के लिए काम करना चाहिए। प्राचीन काल से ही हिंदुओं ने भारत के उत्थान और पतन को देखा है। भारत को हिंदू (समुदाय) से अलग करके नहीं देखा जा सकता। हिंदू हमेशा इस देश के केन्द्र में रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 'भारत के लिए संघ के विचार पर बुद्धिजीवियों के साथ संवाद और एक व्याख्यान' कार्यक्रम में गोवा और दमन के आर्चबिशप रीव फिलिप नेरी फेरारो को भी आमंत्रित किया था। यह कार्यक्रम पणजी के दोना पावला में आयोजित किया गया था।

जोशी ने कहा, 'भारत कभी खत्म नहीं होगा। यह अकेला ऐसा देश है, जिसने इतना अधिक दमन देखा है। इसके बाद भी यह हमेशा आगे की ओर बढ़ा है। भारत अनंत काल तक रहेगा। इसका मतलब यह है कि हिंदू समाज का कभी अंत नहीं होगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!