आज का इतिहास: अमेरिका और रूस परमाणु हथियार भंडार को आधा करने पर सहमत

Edited By Anil dev,Updated: 03 Jan, 2019 10:44 AM

history of the day america russia hillary clinton

ग्रेगोरियन कैलेंडर के साल का तीसरा दिन देश और दुनिया में तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साझी रहा। इस दिन 1993 में रूस और अमेरिका अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गये। देश दुनिया के इतिहास में 3 जनवरी की तारीख में दर्ज...

नई दिल्ली: ग्रेगोरियन कैलेंडर के साल का तीसरा दिन देश और दुनिया में तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साझी रहा। इस दिन 1993 में रूस और अमेरिका अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गये। देश दुनिया के इतिहास में 3 जनवरी की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-      

      

  • 1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।     
  •  1959 : अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
  •  1993: अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वह अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे। 
  • 2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की। 
  • 2004 : मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।      
  • 2004 : मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।      
  • 2014 : अल कायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।    

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!