Sarkari Job Alert 2026: पंचायत सेक्रेटरी, फार्मासिस्ट समेत सैकड़ों पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 06:09 PM

hprca recruitment 2026

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA), हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 331 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती Advt. No. 04/2026 के तहत की जा...

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA), हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 331 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती Advt. No. 04/2026 के तहत की जा रही है। इन पदों पर चयन मुख्य रूप से पंचायती राज, स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल एजुकेशन विभाग में किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कितने पद और किन-किन पोस्ट पर भर्ती?

इस भर्ती अभियान में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं:

  • पंचायत सेक्रेटरी – 119 पद
  • ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट – 176 पद
  • रेडियोग्राफर – 10 पद
  • फार्मासिस्ट – 4 पद
  • मेडिकल सोशल वर्कर – 2 पद
  • स्पीच थेरेपिस्ट – 3 पद
  • सीनियर लैब टेक्नीशियन – 10 पद
  • ऑडियोमेट्रिक टेक्नीशियन – 1 पद
  • लिथो आर्टिस्ट – 1 पद
  • अन्य सहायक पद

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 मार्च 2026 (10:00 AM)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 अप्रैल 2026 (11:59 PM)
  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

आयु सीमा और सैलरी

  • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट
  • वेतनमान: ₹12,500 से ₹21,500 प्रतिमाह (पद के अनुसार, फिक्स्ड/जॉब ट्रेनी आधार पर)

शैक्षणिक योग्यता 

हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • पंचायत सेक्रेटरी: ग्रेजुएशन + इंग्लिश टाइपिंग 30 WPM, हिंदी टाइपिंग 25 WPM
  • ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट: 12वीं (साइंस) न्यूनतम 50% अंक
  • फार्मासिस्ट: D.Pharm या B.Pharm
  • स्पीच थेरेपिस्ट: B.Sc स्पीच थेरेपी
  • मेडिकल सोशल वर्कर: MSW या संबंधित पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
  • लिथो आर्टिस्ट: 10+2 + फाइन आर्ट्स डिप्लोमा

अन्य पदों के लिए 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) / स्क्रीनिंग टेस्ट
  • टाइपिंग टेस्ट (केवल पंचायत सेक्रेटरी के लिए)
  • स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन शुल्क

  • सभी वर्गों के लिए: ₹800
  • आवेदन में सुधार (Correction) के लिए: ₹100 अतिरिक्त

ऐसे करें आवेदन (How To Apply)

  • आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!