पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Updated: 12 Jun, 2024 01:05 PM

husband killed his wife by attacking her with an axe

राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। धोरीमन्ना थानाधिकारी गिरधारी राम ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना मंगलवार रात की है।

राजस्थान : राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। धोरीमन्ना थानाधिकारी गिरधारी राम ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना मंगलवार रात की है। वारदात में आरोपी की 18 वर्षीय बेटी भी घायल हो गई।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि "आरोपी चुन्नी लाल (40) मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है। उसने अपनी पत्नी जिया (38) पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।'' उन्होंने बताया कि ‘‘आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।" उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!