कोरोना पर पाना है काबू तो लगना चाहिए 6 से 8 हफ्ते का लॉकडाउन, ICMR हेड ने दिया सुझाव

Edited By Updated: 12 May, 2021 02:55 PM

icmr head said most of india should remain lockeddown for 6 8 weeks

देश में कोरोना की दूसरी लहर भयंकर रूप लेती जा रही है। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 6-8 हफ्ते का लॉकडाउन लगाना चाहिए। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में डॉ. बलराम...

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना की दूसरी लहर भयंकर रूप लेती जा रही है। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 6-8 हफ्ते का लॉकडाउन लगाना चाहिए। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि उन जिलों में सख्ती से लॉकडाउन और पाबंदियां लगनी चाहिएं जहां संक्रमित केस की पॉजिटिवी रेट 10% से ज्यादा है। वर्तमान में भारत के 718 जिलों में से तीन-चौथाई जगहों में कोरोना की संक्रमित दर 10% से ज्यादा है जिसमें नई दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के अलावा बेंगलुरु के टेक हब शामिल हैं।

 

डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी है। बता दें कि मोदी सरकार ने यह राज्यों पर छोड़ दिया है कि वे लॉकडाउन लगाना चाहते हैं या नहीं। देश कई राज्यों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू समेत तमाम पाबंदियां लगाई गई हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक समेत कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगी हुई हैं। हालांकि तमाम पाबंदियों के बावजूद कई राज्यों में अब भी कोरोना का संकट बना हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!