मुंबई से अहमदाबाद अब सिर्फ 2 घंटे में! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन पर दिया अपडेट

Edited By Updated: 27 Sep, 2025 04:03 PM

india bullet train mumbai ahmedabad 2027

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है। गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर का पहला सेक्शन 2027 में शुरू होगा। मुंबई-अहमदाबाद पूरा कॉरिडोर 2029 तक चालू होगा। ट्रेन सिर्फ दो घंटे सात...

नेशनल डेस्क: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि देश के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का 50 किलोमीटर लंबा हिस्सा वर्ष 2027 तक चालू हो जाएगा। यह रूट गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच तैयार किया जा रहा है। वहीं, पूरा अहमदाबाद से मुंबई सेक्शन वर्ष 2029 तक पूरी तरह शुरू हो पाएगा।

सिर्फ दो घंटे में मुंबई से अहमदाबाद
रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन के संचालन के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी केवल दो घंटे सात मिनट में तय की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को उन्होंने निर्माणाधीन सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया और ट्रैक बिछाने के काम के साथ पहले टर्नआउट (जहां पटरियां जुड़ती या अलग होती हैं) का निरीक्षण भी किया।

Bharat’s bullet train project is advancing rapidly with the world’s most modern technology.

📍HSR Surat Station pic.twitter.com/j3zrFwiPKo

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 27, 2025

चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे सेक्शन
अश्विनी वैष्णव ने कहा, “सूरत और बिलिमोरा के बीच 50 किमी का पहला सेक्शन 2027 में लोगों के लिए शुरू होगा। इसके बाद 2028 तक ठाणे-अहमदाबाद सेक्शन चालू किया जाएगा और 2029 तक पूरा मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।”

सुरक्षा और टेक्नोलॉजी पर खास जोर
रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि ट्रेन की आवाजाही सुरक्षित और कुशल बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह संचालन काफी जटिल होगा, इसलिए कई नई तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है। विशेष वाइब्रेट सिस्टम इंस्टॉल किए जा रहे हैं ताकि 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन के दौरान यूटिलिटी केबल्स पर कोई असर न पड़े और यात्रा और भी ज्यादा स्मूद हो सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!