अमेरिका में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस जश्न पर रचा गया इतिहास, बना नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड(Video)

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 11:37 AM

india day events in new york area set guinness record for independence day

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर न्यूजर्सी के पार्सिपनी में 1,300 से ज्यादा अमेरिकी झंडों से ‘250’ की आकृति बनाई गई। चारों ओर भारतीय तिरंगे लगाए गए। इस आयोजन ने ‘लारजेस्ट फ्लैगपोल नंबर’ श्रेणी में गिनीज वर्ल्ड...

New York:  अमेरिका के न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन उस समय एक विश्व रिकॉर्ड के साथ हुआ जब अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के सम्मान में 1,300 से अधिक अमेरिकी ध्वजों को '250' की आकृति में सजाया गया और उनके चारों ओर भारतीय तिरंगे लगाए गए। न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र से आशय न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के उस विस्तृत महानगरीय क्षेत्र से है, जो न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट प्रांतों में फैला है। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के संयुक्त समारोह के दौरान शनिवार को न्यूजर्सी के पार्सिपनी स्थित वेटरन्स मेमोरियल पार्क में 'लारजेस्ट फ्लैगपोल नंबर' (ध्वजदंडों से बनाई गई सबसे बड़ी संख्या) का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।

 

🇮🇳🇺🇸 Guinness World Record @GWR for the “Largest Flagpole Number” in a Special Celebration of India@80 & America@250!

The Consulate General of India, New York joined hands with the Federation of Indian Associations (FIA)@FIANYNJCTNE , with the support of @Zoho , as the… pic.twitter.com/UezghNHvsN

— India in New York (@IndiainNewYork) August 16, 2026

न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने प्रवासी भारतीय संगठन 'फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी-न्यू इंग्लैंड' (एफआईए) के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी जोहो ने इसमें सहयोग दिया। आयोजकों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ''भारत की स्वतंत्रता के 80 वर्ष और अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम भारत-अमेरिका मित्रता तथा दोनों देशों एवं उनके लोगों को करीब लाने में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के निरंतर योगदान की यादगार अभिव्यक्ति था।'' भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र और अमेरिका के अन्य हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें यह आयोजन भी शामिल था।

 

#WATCH | Consulate General of India in New York tweets, "The heart of New York, Times Square, witnessed the Tricolour as Consul General Binaya Srikanta Pradhan hoisted the National Flag at an event organised by the
Federation of Indian Associations NY-NJ-NE to mark India’s 80th… pic.twitter.com/Rynw8w6xRg

— ANI (@ANI) August 16, 2026

 

शनिवार के आयोजित कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों, निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा उद्योग और सामुदायिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। न्यूजर्सी के लेफ्टिनेंट गवर्नर डेल कैल्डवेल, अमेरिकी सांसद अनालिलिया मेजिया, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय श्रीकांत प्रधान और पार्सिपनी के मेयर पुलकित देसाई ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बयान के अनुसार वक्ताओं ने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित किया। भारतीय महावाणिज्य दूत ने दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी तथा आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय की भूमिका पर जोर दिया। बयान में कहा गया कि गिनीज विश्व रिकॉर्ड ने दोनों देशों के बीच सेतु के रूप में प्रवासी भारतीय समुदाय की भूमिका को भी रेखांकित किया। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए जिनमें बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया।

 

टाइम्स स्क्वायर पर फहराया गया तिरंगा
'फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स' की ओर से टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित वार्षिक समारोह में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान भारत की विरासत और भारत-अमेरिका की स्थायी साझेदारी को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेरिका के कई प्रांतों के गवर्नर ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में 15 अगस्त को 'भारत दिवस' घोषित करने संबंधी घोषणापत्र जारी किए। अमेरिकी सांसदों, गवर्नर तथा विभिन्न शहरों और कस्बों ने देश के आर्थिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जीवन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की सराहना की और दोनों देशों के मजबूत संबंधों को रेखांकित किया। न्यूयॉर्क की 'एम्पायर स्टेट बिल्डिंग' और बोस्टन के 'प्रूडेंशियल सेंटर' समेत प्रमुख इमारतों को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया।  

 

ह्यूस्टन में भी उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 
अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर परिसर की सीढ़ियों और रेलिंग को गेंदे की मालाओं तथा ध्वज के तीन रंगों की झालरों से सजाया गया था। ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोग गर्मी के बावजूद सुबह-सुबह बड़ी संख्या में महावाणिज्य दूतावास पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत वहां मौजूद लोगों के एक स्वर में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के गायन से हुई। इसके बाद फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया। महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को पढ़ा।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!