पत्नी को घर छोड़ने के लिए उकसाने के शक में पड़ोसी की कुल्हाड़ी से ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 12:29 PM

chhattisgarh neighbor attack on suspicion of eloping with wife

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा ग्राम में पत्नी को घर छोड़ने के लिए उकसाने के संदेह में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी जबकि एक अन्य युवक पर भी प्राणघातक हमला किया गया। पुलिस ने करीब सात घंटे की...

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा ग्राम में पत्नी को घर छोड़ने के लिए उकसाने के संदेह में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी जबकि एक अन्य युवक पर भी प्राणघातक हमला किया गया। पुलिस ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब छह से सात बजे के बीच की बताई जा रही है। पेंड्रा ग्राम निवासी 32 वर्षीय हीरा नागेश ने अपने पड़ोसी खोलबहरा नागेश उम्र 38 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में खोलबहरा नागेश की मौके पर ही मौत हो गई। 

इससे पहले आरोपी ने एक अन्य पड़ोसी 25 वर्षीय नरेंद्र पर भी प्राणघातक हमला किया था लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। घायल का उपचार मैंनपुर अस्पताल में चल रहा है। शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि आरोपी की पत्नी घर से भाग गई जिसको उकसाने का आरोप लगाकर आरोपी ने अपने पड़ोसियों पर हमला किया। आरोपी के हमले से खोलबहरा नागेश नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई। 

आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद शोभा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी ने स्वयं को अपने मकान में बंद कर लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गुलेल से हमला कर दिया जिसमें कुछ जवान चोटिल हो गए। 

यह भी पढ़ें: अब दोबारा नहीं लौटेगा Cancer, 'कीट्रूडा' संग mRNA वैक्सीन का कमाल, ट्यूमर को फैलने से रोकने में मिली बड़ी कामयाबी

स्थिति को देखते हुए मैनपुर पुलिस और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे। आरोपी को काबू में करने के लिए 50 से ज्यादा जवानों को लगाया गया। पुलिस ने आरोपी को मकान से बाहर निकालने के लिए खपरैल के ऊपर से मिर्ची का धुआं छोड़ा। इसके बाद आरोपी घर से बाहर निकला और करीब 200 मीटर तक जवानों पर हमला करने के लिए दौड़ता रहा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू किया। 

पूरी कारर्वाई में पुलिस को करीब सात घंटे मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राज मिस्त्री का काम करता है और नशे का आदी था। कुछ समय तक दवा लेने के बाद उसने शराब पीना छोड़ दिया था लेकिन वह मानसिक तनाव में रहता था। दोबारा नशा शुरू करने के बाद उसका व्यवहार आक्रामक हो गया था और घर में आए दिन विवाद होता था। बताया गया कि मंगलवार रात भी आरोपी का अपनी पत्नी जागेश्वरी के साथ विवाद हुआ था। 

यह भी पढ़ें: 20 August Petrol-Diesel Price: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जल्दी से चेक कर लें आज के रेट लिस्ट

सुबह आरोपी के उठने से पहले जागेश्वरी घर छोड़कर मायके चली गई। सुबह करीब छह बजे उठने के बाद आरोपी पत्नी को तलाशने लगा। इसी दौरान पहले उसका नरेंद्र के साथ विवाद हुआ और उसने उस पर हमला किया।इसके बाद खोलबहरा नागेश पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी के आक्रामक व्यवहार के कारण कई घंटों तक ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस मामले में आगे की कारर्वाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!