देश में वन और वृक्ष आवरण में 156.41 वर्ग किलोमीटर की हुई वृद्धि: केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 04:06 PM

india forest cover increase 2023 illegal tree felling prevention

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि देश में वन और वृक्ष आवरण क्रमशः 156.41 वर्ग किलोमीटर और 1289.40 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। यह जानकारी उन्होंने भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून द्वारा प्रकाशित 'भारत वन स्थिति रिपोर्ट...

नेशनल डेस्क : केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि देश में वन और वृक्ष आवरण क्रमशः 156.41 वर्ग किलोमीटर और 1289.40 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। यह जानकारी उन्होंने भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून द्वारा प्रकाशित 'भारत वन स्थिति रिपोर्ट - 2023' के आधार पर दी। मंत्री ने कहा कि इस रिपोर्ट में वन आवरण और वृक्ष आवरण में आईएसएफआर-2021 की तुलना में यह वृद्धि दर्ज की गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे बताया कि वनों और वृक्ष आवरण का संरक्षण और प्रबंधन मुख्य रूप से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस संबंध में भारत में विभिन्न कानूनी प्रावधान मौजूद हैं, जिनमें भारतीय वन अधिनियम, 1927; वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980; वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972; राज्य वन अधिनियम और वृक्ष संरक्षण अधिनियम शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि पेड़ों की अवैध कटाई के मामले सामने आने पर संबंधित कानूनों के तहत सक्षम न्यायालयों एवं प्राधिकरणों के समक्ष अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन अवैध कटाई से जुड़े सभी मामलों का विवरण रखती हैं। स्थानीय वन प्राधिकारी अवैध कटाई किए गए पेड़ों का मूल्यांकन करते हैं और इसे संबंधित वन अपराध रजिस्टर में दर्ज करते हैं।

कीर्ति वर्धन सिंह ने अवैध कटाई को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों का भी उल्लेख किया। इनमें वन क्षेत्रों में अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों द्वारा नियमित गश्त, गश्ती शिविरों और अवैध शिकार विरोधी शिविरों की स्थापना, संवेदनशील स्थानों पर जांच चौकियों और उड़न दस्तों की तैनाती शामिल है। साथ ही, संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने, जागरूकता अभियान चलाने और शैक्षिक कार्यक्रमों को लागू करने पर भी जोर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!