डेजर्ट में इंडियन आर्मी का हाई-टेक पावर शो, 25 देशों के पत्रकार मौजूद

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 10:30 PM

indian army s high tech power show in the desert

भारतीय सेना ने हेड क्वार्टर्स सदर्न कमांड के तत्वावधान में 24 फरवरी 2026 को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘एक्सरसाइज अग्नि वर्षा’ का आयोजन किया। इस हाई-इंटेंसिटी सैन्य अभ्यास का उद्देश्य रेगिस्तानी क्षेत्र में सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस और इंटीग्रेटेड...

पोखरणः भारतीय सेना ने हेड क्वार्टर्स सदर्न कमांड के तत्वावधान में 24 फरवरी 2026 को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘एक्सरसाइज अग्नि वर्षा’ का आयोजन किया। इस हाई-इंटेंसिटी सैन्य अभ्यास का उद्देश्य रेगिस्तानी क्षेत्र में सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस और इंटीग्रेटेड कॉम्बैट कैपेबिलिटी को परखना था।
PunjabKesari
इंटीग्रेटेड फायर एंड मैन्युवर ड्रिल के तहत रियलिस्टिक बैटलफील्ड सिचुएशन में कॉम्बाइंड आर्म्स, प्रिसिजन लॉन्ग-रेंज फायर और नेटवर्क-एनेबल्ड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम का समन्वित इस्तेमाल किया गया। इस दौरान आर्मर्ड यूनिट्स, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, आर्टिलरी, आर्मी एविएशन और ड्रोन सिस्टम्स के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।

इस अभ्यास को 25 देशों से आए विदेशी रक्षा पत्रकारों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा। थार के चुनौतीपूर्ण रेगिस्तानी इलाके में भारतीय सेना की स्पीड, प्रिसिजन और हाई-टेक युद्धक क्षमता ने आधुनिक मल्टी-डोमेन वॉरफेयर मॉडल की स्पष्ट झलक पेश की। यह प्रदर्शन भारतीय सेना की टेक्नोलॉजी-ड्रिवन ऑपरेशनल स्ट्रेंथ का लाइव डेमो माना गया।

अभ्यास में एडवांस टेक्नोलॉजी का व्यापक उपयोग हुआ, जिसमें अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स, काउंटर-ड्रोन कैपेबिलिटी, प्रिसिजन स्ट्राइक रॉकेट्स, मॉडर्न आर्टिलरी प्लेटफॉर्म और नेटवर्क्ड सर्विलांस सिस्टम शामिल थे। इंटीग्रेटेड मैन्युवर फोर्स में टी-90 मेन बैटल टैंक, इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, के-9 वज्र, शरंग और बोफोर्स आर्टिलरी सिस्टम, मल्टीपल रॉकेट लॉन्च प्लेटफॉर्म, स्वदेशी एचएएल ध्रुव वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड हेलीकॉप्टर और बोइंग AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न सर्विलांस और स्ट्राइक ड्रोन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

‘अग्नि वर्षा’ अभ्यास भारतीय सेना के टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन, इंडिजिनाइजेशन और कैपेबिलिटी एन्हांसमेंट पर लगातार फोकस को रेखांकित करता है। यह अभ्यास इस बात का संकेत भी देता है कि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप आवश्यकता पड़ने पर सेना त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!