Shikhar Dhawan: नई शादी के तुरंत बाद दुखी हुए शिखर धवन, जानिए वजह

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 01:04 PM

indian cricketer shikhar dhawan sophie shine irish woman personal life

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 21 फरवरी को अपनी दूसरी शादी रचाई। पिछले साल उन्होंने आयरिश महिला सोफी शाइन को डेट करना शुरू किया था और अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदल लिया है। शादी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई अफवाहें और झूठे...

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 21 फरवरी को अपनी दूसरी शादी रचाई। पिछले साल उन्होंने आयरिश महिला सोफी शाइन को डेट करना शुरू किया था और अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदल लिया है। शादी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई अफवाहें और झूठे पोस्ट वायरल होने लगे, जिन पर धवन ने खुद आकर अपनी सफाई दी और सच्चाई साझा की।

क्या था वो 'फेक' दावा जिसने बढ़ाई धवन की मुश्किल?
इंटरनेट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया कि शिखर की पूर्व पत्नी आयशा ने उन्हें चुनौती दी थी कि वे कभी दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। पोस्ट में यह भी मसाला लगाया गया कि शिखर ने सोफी से शादी करके अपनी पूर्व पत्नी को 'मुंहतोड़ जवाब' दिया है। यह खबर जब आग की तरह फैली, जिससे शिखर काफी आहत हुए। उन्होंने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई भी बातचीत उनके और आयशा के बीच नहीं हुई थी और जो कुछ भी उनके नाम से चलाया जा रहा है, वह पूरी तरह निराधार है।

शिखर धवन का बयान: "मैंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखे हैं, जो मेरे निजी जीवन के बारे में गलत और निराशाजनक बातें बता रहे हैं। मैं कभी भी अपने अतीत को लेकर बोझ नहीं उठाता, चाहे वह पिच पर हो या उससे बाहर। मैं सकारात्मकता में विश्वास करता हूं और अपने अतीत का सम्मान करता हूं। यह मेरे जीवन का नया अध्याय है, और मैं अपने फैंस, दोस्तों, परिवार, शुभचिंतकों और मीडिया से मिली प्यार और आशीर्वाद के लिए बेहद आभारी हूं। मैं लोगों से दृढ़ता से अनुरोध करता हूं कि मेरे नाम का उपयोग क्लिक-बेट,असंवेदनशील और झूठे बयानों के लिए न करें। आइए, प्यार और सकारात्मकता फैलाएं।धन्यवाद!

दुबई में मुलाकात और फिर निकाह: शिखर-सोफी की कहानी
गौरतलब है कि शिखर और आयशा का रिश्ता साल 2023 में आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया था। इसके बाद शिखर की जिंदगी में सोफी शाइन आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों की पहली मुलाकात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुई थी। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी दोनों को साथ देखा गया था। मई 2025 में अपने प्यार का इजहार करने के बाद, इस साल 12 जनवरी को दोनों ने सगाई की और 21 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। अब शिखर अपनी इस नई पारी को सुकून और सम्मान के साथ जीना चाहते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!