Edited By Tanuja,Updated: 12 Aug, 2021 12:59 PM

दुबई में ड्यूटी फ्री लॉटरी से एक और भारतीय की किस्मत खुल गई। ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर के ईनाम की घोषणा में इस बार भारतीय एयर ट्रैफिक ...
दुबई: दुबई में ड्यूटी फ्री लॉटरी से एक और भारतीय की किस्मत खुल गई। ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर के ईनाम की घोषणा में इस बार भारतीय एयर ट्रैफिक इंजीनियर की लॉटरी लगी है। करीब पांच साल से दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में अपनी किस्मत आजमा रहे 57 वर्षीय इंजीनियर साबू आत्मितथ भाग्यशाली रहे और उन्होंने 7.10 लाख यानी करीब 7.45 करोड़ रुपए जीते। वह दुबई एयरपोर्ट पर काम करते हैं। उनका कहना है कि जीत उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
खलीज टाइम्स के मुताबिक साबू आत्मितथ पांच साल से लॉटरी प्रमोशन में हिस्सा ले रहा थे और उन्होंने अंततः 1 मिलियन जीत लिए। उनका कहना है कि वह जीत से हैरान थे। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस राशि से वे अब अपने रुके हुए काम को पूरा कर सकेंगे और दान-पुण्य भी कर सकेंगे। साबू मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं। वह 1999 में मिलेनियम मिलियनेयर के लॉन्च के बाद से 10 1 मिलियन जीतने वाले 182वें भारतीय बने। सबसे बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक प्रमोशन टिकट खरीदते हैं।
इससे पहले, 37 वर्षीय भारतीय ड्राइवर ने नौ अन्य लोगों के साथ 2 करोड़ रुपए (लगभग 40 करोड़ रुपए) का लॉटरी टिकट जीता था। खलीज टाइम्स के अनुसार केरल के रहने वाले और अबू धाबी के ड्राइवर रंजीत सोमराजन पिछले तीन साल से टिकट खरीद रहे थे। वहां, महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले गणेश शिंदे ने भी दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर में 7.45 करोड़ रुपये जीते।