मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका के लुटेरों से भारतीय मछुआरो की झड़प, 4 घायल

Edited By Utsav Singh,Updated: 30 Apr, 2024 03:29 PM

indian fishermen clash with sri lankan pirates while fishing 4 injured

तमिलनाडु के पास समुद्र के बीच में मछली पकड़ने के दौरान संदिग्ध श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों के हमले में चार भारतीय मछुआरे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु के पास समुद्र के बीच में मछली पकड़ने के दौरान संदिग्ध श्रीलंकाई समुद्री लुटेरों के हमले में चार भारतीय मछुआरे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मत्स्य पालन अधिकारियों ने मंगलवार को यहां कहा कि अक्कराईपेट्टई तटीय गांव के रहने वाले मछुआरे मुरुगावेल, चिन्नैयन और मुथु सोमवार सुबह सेरुदुर तटीय गांव के मुरुगन के स्वामित्व वाली एक देशी नाव में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे। जब वे कोडियाकराई तट से 15 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में मछली पकड़ रहे थे, तभी एक तेज जहाज में आए समुद्री लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया।

PunjabKesari

जीपीएस गैजेट, मछली पकड़ने के जाल और अन्य सामान लेकर भागने से पहले लुटेरों ने कल देर रात भारतीय मछुआरों पर लोहे की छड़ों और लकड़ी के लट्ठों से हमला किया था। घायल मछुआरे किसी तरह जान बचाकर आज सुबह तट पर लौट आए। गंभीर रूप से घायल मुरुगन को ओराथुर के नागापट्टिनम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य तीन का भी इलाज किया जा रहा है। संबंधित विभाग आगे की जांच शुरु कर दी है।

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!