Vietnam में भारतीय शख्स ने प्राइवेट पार्ट में घुसा ली 2 फुट की जिंदा मछली, अंदर से नींबू भी निकला ! देखकर चौंक गए डाक्टर

Edited By Updated: 07 Aug, 2024 04:32 PM

indian in vietnam puts an eel up his anus

वियतनाम की राजधानी हनोई में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 31 वर्षीय भारतीय नागरिक को गंभीर पेट दर्द...

इंटरनेशनल डेस्कः वियतनाम की राजधानी हनोई में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 31 वर्षीय भारतीय नागरिक को गंभीर पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि व्यक्ति के गुदा  (प्राइवेट पार्ट) में एक 2 फुट की जीवित मछली मौजूद थी। इस मामले ने चिकित्सकों को भी हैरान कर दिया। घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है।  व्यक्ति भयंकर दर्द में था और तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल पहुंचा। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस व्यक्ति की जान जाने वाली थी, लेकिन हनोई के वियत डुक अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली।

PunjabKesari

 प्रारंभिक जांच के बाद, डॉक्टरों ने बताया कि मरीज ने स्वयं मछली को गुदा में डाला था।  यह अज्ञात है कि उसने यह कदम क्यों उठाया, लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि मछली ने भागने की कोशिश की और इस प्रयास में व्यक्ति के मलाशय और बृहदान्त्र को काटते हुए उसके उदर गुहा (abdominal cavity) में प्रवेश कर गई। मछली को निकालने के लिए तुरंत सर्जरी की आवश्यकता पड़ी। यह एक संवेदनशील और जटिल प्रक्रिया थी, क्योंकि मछली के काटने से आंतरिक अंगों में चोटें आई थीं। इस घटना ने चिकित्सा जगत को चौंका दिया और साथ ही साथ यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी हरकतें कितनी खतरनाक हो सकती हैं। यह एक अत्यंत दुर्लभ और असामान्य मामला था, जिसमें व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। 

PunjabKesari

डॉक्टरों ने एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड स्कैन जैसे परीक्षण किए और उसके मेडिकल इतिहास की जांच की, तो उन्होंने उसके पेट की गुहा में ईल मछली को देखा। परीक्षण किए जाने के बाद, एंडोस्कोपी टीम और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट ने ईल को निकालने के लिए कोलोनोस्कोपी की। कोलोनोस्कोपी एक परीक्षण है जो बड़ी आंत और मलाशय में परिवर्तनों को देखने के लिए किया जाता है। डॉक्टर गुदा के माध्यम से ईल को निकालने में असमर्थ थे, जिसके कारण उन्हें आपातकालीन सर्जरी करनी पड़ी।  डॉक्टरों को अंदर नींबू भी मिला, जिसे उन्होंने गुदा के माध्यम से निकाला गया। फिर उन्होंने कोलोस्टॉमी की, जो एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बड़ी आंत या जिसे कोलन भी कहा जाता है, में एक छिद्र बनाया जाता है।

 PunjabKesari
यह पहला ऐसा मामला नहीं है, जहां लोगों ने अपने शरीर के अंदर अजीबोगरीब चीजें डाली हों। डॉक्टरों के हवाले से प्रकाशन ने कहा कि खास तौर पर युवा पुरुषों में इस तरह के कामों के जरिए यौन सुख पाने की प्रवृत्ति होती है। डॉक्टरों ने सर्जरी करके गुदा से ' तेल की बोतलें', 'वयस्क खिलौने' जैसी चीजें निकाली हैं। डॉक्टर ने कहा कि ईल में ऐसी परिस्थितियों में जीवित रहने की क्षमता होती है, जहां ऑक्सीजन नहीं होती। उन्होंने कहा कि लोगों को अप्रत्याशित परिणामों के कारण यौन सुख  की तलाश के लिए गुदा के माध्यम से कभी भी जीवित जानवरों को नहीं डालना चाहिए।"

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!