टोया कॉर्डिंगली केस: राजविंदर सिंह को ऑस्ट्रेलिया में 25 साल की सजा, हत्या के बाद भारत भाग गया था आरोपी

Edited By Updated: 10 Dec, 2025 05:01 PM

indian origin man sentenced to 25 years in prison for murder in australia

ऑस्ट्रेलिया की 24 वर्षीय टोया कॉर्डिंगली की हत्या के लिए भारतीय मूल के राजविंदर सिंह को 25 साल की जेल हुई। न्यायालय ने कहा कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। 2018 की इस घटना के बाद सिंह भारत भाग गया था। पीड़िता वांगेट्टी बीच पर अपने कुत्ते के साथ टहल...

International Desk: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक समुद्र तट पर 24 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘एबीसी न्यूज' ने मंगलवार को अपनी खबर में बताया कि केर्न्स स्थित उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पूर्व नर्स राजविंदर सिंह (41) को टोया कॉर्डिंगली की हत्या का दोषी पाया।

 

खबर के मुताबिक न्यायमूर्ति लिंकन क्रॉली ने कहा कि महिला की हत्या के पीछे राजविंदर सिंह का मकसद अज्ञात था। 'द गार्जियन' ने मंगलवार को अपनी खबर में बताया कि राजविंदर सिंह ने 21 अक्टूबर 2018 को केर्न्स के उत्तर में वांगेट्टी बीच पर अपने कुत्ते को टहला रही कॉर्डिंगली की हत्या कर दी थी। कॉर्डिंगली पोर्ट डगलस में एक ‘हेल्थ फूड और फार्मेसी स्टोर' में काम करती थी। हत्या के बाद सिंह अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया में छोड़कर भारत चला गया था।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!