Edited By Anu Malhotra,Updated: 01 Jun, 2026 08:13 AM

Rules Changing From June 1 2026: जून 2026 महीनें की शुरूआत होते ही आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है। 1 जून से देशभर में ऐसे 10 अहम नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, रसोई के बजट, बैंकिंग सेवाओं और यात्रा खर्च पर पड़ेगा। ऐसे में...
Rules Changing From June 1 2026: जून 2026 महीनें की शुरूआत होते ही आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है। 1 जून से देशभर में ऐसे 10 अहम नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, रसोई के बजट, बैंकिंग सेवाओं और यात्रा खर्च पर पड़ेगा। ऐसे में हर नागरिक की जेब पर असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं 1 जून 2026 से लागू हुए उन 10 बड़े बदलावों के बारे में, जो आपके रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित करेंगे।
1. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
व्यापारियों और दुकानदारों को आज से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
2. UPI ट्रांसफर पर दिखेगा असली नाम
ऑनलाइन पैसों के लेन-देन को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब जब भी आप किसी को यूपीआई (UPI) के जरिए पैसे भेजेंगे, तो स्क्रीन पर उस व्यक्ति या दुकानदार का वही असली नाम दिखाई देगा जो उसके बैंक खाते में दर्ज है। इससे गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने और साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लगेगी।
3.पैन कार्ड (PAN Card) के नए नियम लागू
आयकर विभाग ने पैन कार्ड से जुड़े नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। अब छोटे-मोटे लेन-देन के लिए पैन कार्ड की अनिवार्यता को खत्म या आसान किया गया है, लेकिन बड़ी प्रॉपर्टी डील और हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शंस में पैन देना बेहद जरूरी कर दिया गया है ताकि काले धन पर रोक लगाई जा सके।
4. एडवांस टैक्स की पहली किस्त की डेडलाइन
ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी अनुमानित टैक्स देनदारी ₹10,000 से ज्यादा बनती है, उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। चालू वित्त वर्ष के लिए एडवांस टैक्स (Advance Tax) की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून 2026 तय की गई है। देरी होने पर जुर्माना देना पड़ सकता है।
5. बड़े UPI पेमेंट पर डबल सिक्योरिटी
डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करते हुए अब बड़े अमाउंट के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं। यदि आप कोई बड़ा भुगतान करते हैं, तो आपको फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (दो-स्तरीय सुरक्षा जांच) की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
6. हवाई सफर हो सकता महंगा
एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया और इंडिगो ने अगले तीन महीनों के लिए कुछ डोमेस्टिक (घरेलू) रूट्स पर अपनी फ्लाइट्स की संख्या घटाने का फैसला किया है। उड़ानों की कमी के कारण आने वाले दिनों में हवाई टिकटों की मांग बढ़ेगी और किराया महंगा हो सकता है।
7. कार खरीदना हुआ और महंगा
यदि आप नई कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो बजट थोड़ा बढ़ा लीजिए। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में ₹30,000 तक का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही हुंडई (Hyundai) ने भी अपने कई मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं।
8. सोलर पैनल खरीदने के नियम हुए सख्त
घर पर सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे लोगों के लिए अब क्वालिटी स्टैंडर्ड बदल गए हैं। सरकारी सब्सिडी और योजनाओं के तहत अब केवल स्वीकृत लिस्ट (ALMM) में शामिल सोलर मॉड्यूल और सेल का ही इस्तेमाल हो सकेगा। इससे गुणवत्ता तो अच्छी होगी, लेकिन शुरुआती खर्च बढ़ सकता है।
9. रेलवे यात्री ध्यान दें: कई ट्रेनें प्रभावित
भारतीय रेलवे देश के कई रूटों पर पटरियों को आधुनिक बनाने और तकनीकी सुधार का काम शुरू कर रहा है। इसके चलते जून महीने में कई ट्रेनों के मार्ग (रूट) बदले गए हैं और कुछ को रद्द भी किया गया है। सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
10. दूध की कीमतों में इजाफा
आम जनता के सुबह के बजट पर भी असर पड़ा है। डेयरी सेक्टर के बड़े ब्रांड 'मिल्मा' (Milma) ने दूध की कीमतों में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल यह बढ़ोतरी केरल और उससे जुड़े हिस्सों में लागू हुई है, जिससे आम परिवारों का मासिक खर्च बढ़ेगा।