US में भारतीय युवक ने बुजुर्ग महिला से की करोड़ों की ठगी; पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा, अब डिपोर्ट करने की तैयारी

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 03:37 PM

indian origin suspect caught with chocolate coins michigan woman in gold scam

अमेरिका के मिशिगन में एक बुजुर्ग महिला से 7 लाख डॉलर मूल्य का सोना ठगने की कोशिश करने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने असली सोने की जगह सुनहरे रंग की चॉकलेट के सिक्कों का इस्तेमाल कर जाल बिछाया और आरोपी को...

Washington: अमेरिका में गोल्ड स्कैम का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ।अमेरिका के मिशिगन (Michigan) राज्य में एक बुजुर्ग विधवा महिला को करोड़ों रुपए की ठगी से बचाने के लिए पुलिस और अंडरकवर एजेंटों ने बेहद अनोखा ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में कथित तौर पर 20 वर्षीय युग बी चौहान को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी एक ऐसे गिरोह से जुड़ा था जो बुजुर्ग लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उनका सोशल सिक्योरिटी नंबर या वित्तीय पहचान खतरे में है। इसके बाद पीड़ितों को अपनी नकदी और बचत को सोने में बदलने तथा उसे तथाकथित "सुरक्षित रखने" के लिए स्कैमर्स को सौंपने के लिए कहा जाता था।
 


जांचकर्ताओं के मुताबिक, इस मामले में एक बुजुर्ग महिला को यह विश्वास दिलाया गया कि उसकी वित्तीय जानकारी से समझौता हो चुका है। उसे अपने धन को सोने में बदलने और लगभग 7 लाख डॉलर (करीब 6.61 करोड़ रुपए) मूल्य का सोना सौंपने के लिए कहा गया। हालांकि महिला ने समय रहते अधिकारियों से संपर्क कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने एक अंडरकवर ऑपरेशन की योजना बनाई।पुलिस ने महिला की ओर से कथित सोना सौंपने का नाटक किया। लेकिन बैग में असली सोने की बजाय सुनहरे रंग की प्लास्टिक में लिपटे सैकड़ों चॉकलेट सिक्के रखे गए थे, जो देखने में सोने के सिक्कों जैसे लग रहे थे।
जब आरोपी कथित तौर पर "सोना" लेने पहुंचा, तो अंडरकवर एजेंटों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
 

 

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का पता Elmhurst में दर्ज है। उसे गिरफ्तार कर Kent County Jail में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उस पर 1 लाख डॉलर का बॉन्ड निर्धारित किया गया है। साथ ही U.S. Immigration and Customs Enforcement ने भी उसके खिलाफ होल्ड जारी किया है, जिससे उसकी कानूनी स्थिति और अधिक जटिल हो सकती है। अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हाल के वर्षों में "गोल्ड स्कैम" तेजी से बढ़े हैं। ठग अक्सर खुद को सरकारी अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या जांच एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को डराते हैं और उनसे धन या सोना हासिल करने की कोशिश करते हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग नागरिक ऐसे अपराधियों के निशाने पर होते हैं, क्योंकि उन्हें वित्तीय सुरक्षा को लेकर डराकर आसानी से प्रभावित किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!