अमेरिका- ईरान में बढ़ा तनावः जॉर्डन में ईरानी मिसाइल हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौ'त, 1 लापता

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 11:16 PM

iranian missile attack in jordan kills 2 us soldiers leaves 1 missing

जॉर्डन में ईरान द्वारा किए गए एक बड़े बैलिस्टिक मिसाइल हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला शुक्रवार को हुआ था।

अम्मान/वाशिंगटन: जॉर्डन में ईरान द्वारा किए गए एक बड़े बैलिस्टिक मिसाइल हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला शुक्रवार को हुआ था।

CENTCOM द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ईरान के हमलों के खिलाफ बचाव के दौरान दो सर्विस मेंबर्स मारे गए, जबकि एक सैनिक अभी भी लापता (Missing in Action) बताया जा रहा है। इस भीषण हमले में चार अन्य अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं।

घायलों की स्थिति:
बयान में जानकारी दी गई है कि घायल सैनिकों को तुरंत जॉर्डन के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त, जिन अन्य सैन्य कर्मियों को मामूली चोटें आई थीं, वे प्राथमिक उपचार के बाद अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आए हैं।

मारे गए सैनिकों के परिवारों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए, CENTCOM ने अभी उनकी पहचान और अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं। नियमानुसार, परिजनों को आधिकारिक रूप से सूचित किए जाने के 24 घंटे बाद ही मृत सैनिकों की पहचान उजागर की जाएगी। इस हमले के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और इसे ईरान की ओर से एक बड़ी सैन्य कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!