ब्रिटेन में दिल दहला देने वाला मामला: भारतीय दंपति ने 3 साल की बच्ची की निर्मम हत्या की

Edited By Updated: 27 Sep, 2025 05:04 PM

indian origin woman man charged with murder of 3 year old girl in uk

ब्रिटेन में भारतीय मूल की मनप्रीत जटाना और जसकीरत सिंह उप्पल को तीन साल की बच्ची पेनेलोप चंद्री की हत्या के आरोप में अदालत में पेश किया गया। बच्ची का शव 17 दिसंबर 2023 को हेस, पेनाइन वे में पाया गया था। पुलिस ने आरोपियों को 25 सितंबर 2025 को...

London: भारतीय मूल की एक महिला और पुरुष को शुक्रवार को पश्चिमी लंदन की एक अदालत में पेश किया गया। उन पर लगभग दो वर्ष पहले तीन वर्षीय एक बच्ची की हत्या करने का आरोप है। महानगर की पुलिस ने यह जानकारी दी। मनप्रीत जटाना (34) और जसकीरत सिंह उप्पल (36) को उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उन पर बच्ची की मौत की जारी जांच के तहत हत्या का आरोप लगाया गया।

 

पुलिस ने बच्ची की पहचान पेनेलोप चंद्री के रूप में की है। लंदन की आपातकालीन सेवाओं को 17 दिसंबर 2023 की शाम को हेस में पेनाइन वे स्थित एक आवासीय जगह पर बुलाया गया। बच्ची वहां मृत पायी गयी। महानगर की पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "उसकी मौत की जांच जारी है और बृहस्पतिवार 25 सितंबर को इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।" पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!