'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, हुई गिरफ्तार

Edited By Updated: 31 May, 2025 04:02 PM

instagram influencer arrested for commenting on  operation sindoor

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी वाला एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली को गिरफ्तार किया है। पुणे के विधि विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही पनौली को शुक्रवार रात गुरुग्राम से पकड़ा गया।

नेशनल डेस्क. कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी वाला एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली को गिरफ्तार किया है। पुणे के विधि विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही पनौली को शुक्रवार रात गुरुग्राम से पकड़ा गया।

क्या था मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शर्मिष्ठा पनौली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चुप रहने का आरोप लगाया था। यह वीडियो अपलोड होने के बाद कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और धमकी भरे संदेश भी भेजे गए।

वीडियो हटाया और मांगी माफी 

विवाद बढ़ने पर शर्मिष्ठा ने अपना वीडियो हटा लिया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। हालांकि, तब तक कोलकाता में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को कानूनी नोटिस भेजने की कोशिश की।

गिरफ्तारी वारंट और फरार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब शर्मिष्ठा और उनका परिवार फरार हो गया, तो कोलकाता पुलिस ने यह मामला अदालत में रखा। अदालत ने शर्मिष्ठा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज की और शुक्रवार रात को उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया, "शर्मिष्ठा पनौली और उनके परिवार को कानूनी नोटिस देने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन वे लापता हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामला अदालत में पेश किया, जहां से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ और शुक्रवार रात को उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।"

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!