पूर्व IPS का विवादित बयान, कहा- संघ ला रहा है कामसूत्र का पवित्र वर्जन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 11:28 AM

ips  sanjeev bhatt  sangh  bjp

हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व आईपीएस ऑफिसर संजीव भट्ट एक बार फिर से विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।

नई दिल्ली: हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व आईपीएस ऑफिसर संजीव भट्ट एक बार फिर से विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ट्वीट करके आरएसएस को निशाने पर लिया है।  संजीव भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा कि अभी अभी सुना है कि मनुस्मृति की तरह संघ कामसूत्र का भी पवित्र वर्जन ला रहे हैं वे लोग इसे काउमसूत्र कहेंगे। संजीव भट्ट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका ट्वीट वायरल होने लगा है और कुछ लोग उनके खिलाफ तो कुछ लोग उनके पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं।


बता दें कि कामसूत्र भारत की प्राचीनतम शास्त्रों में से एक है। इस किताब में सेक्स और पारिवारिक जिंदगी से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। इसे महान ऋषि वात्स्यायन ने लिखा है।
ऐसे में इस तरह से उनके इस ट्वीट ने विवादों को जन्म दे दिया है। संजीव भट्ट पहले भी बीजेपी, केन्द्र सरकार और आरएसएस के खिलाफ ट्वीट कर चुके हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!