अगर किसी और के फोन में खुला है आपका WhatsApp, ऐसे करें तुरंत चेक

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 03:39 PM

is your whatsapp active on another device check in 2 minutes

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का साधन नहीं रहा, बल्कि इसमें कई जरूरी जानकारियां जैसे फोटो, डॉक्यूमेंट और पर्सनल डेटा भी सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस में लॉग-इन हो जाए, तो आपकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है।

नेशनल डेस्क: आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का साधन नहीं रहा, बल्कि इसमें कई जरूरी जानकारियां जैसे फोटो, डॉक्यूमेंट और पर्सनल डेटा भी सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस में लॉग-इन हो जाए, तो आपकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। लेकिन कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप इसे चेक और कंट्रोल कर सकते हैं।

Linked Devices से ऐसे पता करें एक्टिव लॉग-इन
अगर आपको शक है कि आपका WhatsApp किसी और डिवाइस में खुला है, तो सबसे पहले ऐप खोलें। इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स (Menu) पर टैप करें और Linked Devices विकल्प चुनें। इस सेक्शन में आपको उन सभी डिवाइस की सूची दिखेगी, जहां आपका अकाउंट एक्टिव है। साथ ही, हर डिवाइस की एक्टिविटी भी दिखाई जाती है, जिससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कोई अनजान डिवाइस जुड़ा हुआ है या नहीं।


संदिग्ध डिवाइस को तुरंत करें लॉगआउट
अगर आपको कोई ऐसा डिवाइस दिखे जिसे आप नहीं पहचानते, तो उस पर टैप करें और Log Out विकल्प चुनें। ऐसा करने से उस डिवाइस से आपका WhatsApp तुरंत डिस्कनेक्ट हो जाएगा और आपके चैट्स सुरक्षित रहेंगे।


WhatsApp Web और Desktop से लॉगआउट करना जरूरी
अगर आपने कभी किसी साइबर कैफे, ऑफिस या दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp इस्तेमाल किया है, तो काम खत्म होने के बाद लॉगआउट करना जरूरी है।इसके लिए WhatsApp Web या Desktop में जाकर ऊपर दिए गए मेन्यू पर क्लिक करें और Log Out चुनें। इससे आपका अकाउंट किसी और के उपयोग से सुरक्षित रहेगा।


पब्लिक डिवाइस इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
किसी भी पब्लिक या साझा कंप्यूटर पर WhatsApp इस्तेमाल करते समय निजी जानकारी शेयर करने से बचें। कभी भी अनजान लिंक, फाइल या फोटो डाउनलोड न करें, क्योंकि इससे डेटा चोरी का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध QR कोड को स्कैन न करें और अनजान वेबसाइट पर OTP दर्ज करने से बचें।


थर्ड पार्टी डिवाइस पर रखें विशेष ध्यान
अगर आप किसी दूसरे कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हमेशा WhatsApp Web का ही उपयोग करें और काम पूरा होते ही तुरंत लॉगआउट कर दें। इससे आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!