J&K: कश्मीर में अभी तक 144 दहशतगर्द ढेर....199 आतंकी सक्रिय

Edited By Updated: 25 Nov, 2021 04:42 PM

j k 144 terrorists killed in kashmir so far

कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि घाटी में, इस साल अभी तक 144 आतंकी ढेर किए गए है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार द्वारा बताई गई इस संख्या के बाद विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल केरिपुब (केन्द्रीय रिजर्ब पुलिस बल) ने मारे गए...

नेशनल डेस्क: कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि घाटी में, इस साल अभी तक 144 आतंकी ढेर किए गए है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार द्वारा बताई गई इस संख्या के बाद विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल केरिपुब (केन्द्रीय रिजर्ब पुलिस बल) ने मारे गए आतंकियों की संख्या 148 बताई है। हालांकि दोनों के दावों की संख्या में ज्यादा अंतर तो नहीं था पर वे गृह मंत्रालय की संख्या से भी मेल नहीं खाते थे।

 

गृह मंत्रालय के जोड़तोड़ के मुताबिक, यह संख्या 161 को पार कर चुकी है। वहीं केरिपुब के जोड़ के मुताबिक घाटी में 199 आतंकी अभी भी सक्रिय हैं, पर पुलिस ऐसा नहीं मानती जो इस संख्या को 225 से 250 के बीच मानती है। दरअसल एक्टिव आतंकियों की संख्या को लेकर सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के बीच हमेशा ही मनमुटाव रहा है क्योंकि यह आंकड़ा उन सभी के अपने-अपने सूत्रों द्वारा जुटाई गई संख्या पर आधारित अनुमान पर होता है।

 

जबकि कश्मीर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मानते थे कि एक्टिव आतंकियों की संख्या के प्रति कोई भी दावा पूरी तरह से सच इसलिए नहीं हो सकता है क्योंकि सीमा पार से घुसपैठ लगातार होती रहती है। वहीं पुलिस कहती है कि यह अनुमान घरों से लापता हुए युवकों की संख्या पर ही आधारित होता है या फिर उन सूचनाओं पर जो आतंकी गुट अपने नए रंगरूटों के फोटो और विवरण सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!