J&K : बिजबेहरा में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली

Edited By Updated: 03 Jul, 2022 11:04 PM

j k terrorists shoot policeman in bijbehara

जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिला में रविवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक सीनियर ग्रेड पुलिस कांस्टेबल को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने कहा, ''आज लगभग शाम साढ़े सात बजे

श्रीनगरः जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिला में रविवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक सीनियर ग्रेड पुलिस कांस्टेबल को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने कहा, 'आज लगभग शाम साढ़े सात बजे आतंकवादियों ने अनंतनाग के हुगम श्रीगुफवाड़ा इलाके में एक सीनियर ग्रेड पुलिस कांस्टेबल फिरदौस अहमद पर उनके घर से पास गोलियां चलाईं। ' 

अहमद गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल (एसडीएच) बिजबेहरा में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें विशेष उपचार के लिए 92 बेस आर्मी अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। 

इस सिलसिले में पुलिस ने कानून के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और अधिकारी इस आतंकवादी वारदात की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। इस बीच, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाश अभियान जारी है 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!