जम्मू-कश्मीर : आतंकी हमले की सूचना, सभी जिलों में अलर्ट रहने व चौकसी बढ़ाने के आदेश जारी

Edited By Updated: 04 Aug, 2022 02:46 PM

jammu and kashmir information of terrorist attack

जम्मू कश्मीर में भारी आतंकवाद का सकंट मंडराने की सूचना हैं, कश्मीर पुलिस ने सभी जिलों के एसएसपी को सतर्क रहने व नाकों पर चौकसी बढ़ाने का आदेश जारी किए हैं।

नेशनल डेस्क : जम्मू कश्मीर में भारी आतंकवाद का सकंट मंडराने की सूचना हैं, कश्मीर पुलिस ने सभी जिलों के एसएसपी को सतर्क रहने व नाकों पर चौकसी बढ़ाने का आदेश जारी किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिले में आतंकी हमले की ज्यादा आशंका है ।

यही कारण है कि बीते बुधवार से किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन जारी है, वहीं गुरुवार को जम्मू कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह आज किश्तवाड़ पहुंचे हुए हैं। जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है । हिमाचल प्रदेश और कश्मीर से सटे किशतवाड़ जिले के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ।

सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को शहर में तलाशी अभियान और बस स्टैंड पर हर आने-जाने वालों की तलाशी की गई । वहीं बुधवार की देर रात को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के अलोचीबाग इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी और फिर फरार हो गए । राहत की बात यह थी कि किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!