Jammu-kashmir: सोनमर्ग में हिमस्खलन से 9 घरों को पहुंचा नुकसान, मदद को आगे आई सेना

Edited By Updated: 20 Feb, 2023 10:30 AM

jammu kashmir avalanche damages 9 houses in sonamarg

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन से नौ घरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद सेना ने सोमवार को बचाव व राहत अभियान चलाने में नागरिक प्रशासन की मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन से नौ घरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद सेना ने सोमवार को बचाव व राहत अभियान चलाने में नागरिक प्रशासन की मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांदेरबल जिले के सोनमर्ग इलाके के रेजान गांव में रविवार रात हिमस्खलन हुआ।

 

हिमस्खलन में मकानों को नुकसान होने के अलावा 14 पालतू पशु भी मारे गए। इस घटना में किसी इंसान के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आज सुबह शुरू किए गए बचाव अभियान में 34 असम राइफल्स के जवानों ने जिला प्रशासन की मदद की। रविवार शाम हिमस्खलन की चपेट में आने के तुरंत बाद निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!