Earthquake in Uttarakhand : भूकंप के झटकों से हिली धरती, लोगों में फैली दहशत

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 11:06 PM

earthquake earthquake tremors shake the earth panic spreads among people

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल डेस्कः  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भटवाड़ी तहसील में महसूस हुए झटके
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भूकंप के ये हल्के झटके मुख्य रूप से तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत महसूस किए गए। जांच में पाया गया कि भूकंप का केंद्र पिलंग के जंगलों में जमीन की सतह से लगभग 7 किलोमीटर गहराई में था।

नुकसान की कोई सूचना नहीं
राहत की बात यह है कि सभी तहसील थानों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार, जिले के किसी भी हिस्से से किसी प्रकार की हानि या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापे जाने के कारण इसे हल्के झटके की श्रेणी में रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!