कर्नाटक के बागलकोट में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, हाथों और पैरों पर हैं 25 उंगलियां

Edited By Updated: 21 Jul, 2024 01:06 PM

karnataka bagalkot baby born with 25 fingers

कर्नाटक के बागलकोट में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है, जिसकी कुल 25 उंगलियां हैं। इस बच्चे का जन्म सनशाइन अस्पताल में हुआ है, जो एक मल्टीस्पेशलिटी है। बच्चे की 25 उंगलियां देखकर डॉक्टर और परिवार भी हैरान हैं। नवजात बच्चे के दोनों पैरों में 12...

नेशनल डेस्क. कर्नाटक के बागलकोट में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है, जिसकी कुल 25 उंगलियां हैं। इस बच्चे का जन्म सनशाइन अस्पताल में हुआ है, जो एक मल्टीस्पेशलिटी है। बच्चे की 25 उंगलियां देखकर डॉक्टर और परिवार भी हैरान हैं। नवजात बच्चे के दोनों पैरों में 12 उंगलियां (6-6 उंगलियां दोनों पैरों पर) और 13 (दाएं हाथ पर 6 और बाएं हाथ पर 7) उंगलियां हैं।

PunjabKesari
बता दें कोन्नर की भारती नाम की एक महिला ने 25 उंगलियों वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म से परिवार वाले खुश हैं। सभी सदस्य काफी खुश हैं, क्योंकि उनके जीवन में खुशियों की यह छोटी सी किरण आई है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा और मां दोनों अभी स्वस्थ है। 


क्या है पॉलीडेक्टली 

PunjabKesari
पॉलीडेक्टली एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चा एक या एक से अधिक अतिरिक्त उंगलियों के साथ पैदा होता है। कई मामलों में पॉलीडेक्टली बिना किसी आनुवंशिक कारण के अपने आप हो जाती है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!