कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी, जितनी ‘बागी' विधायकों को दी जा रही: आदित्य ठाकरे ने कसा तंज

Edited By rajesh kumar,Updated: 03 Jul, 2022 03:29 PM

kasab also not given as much security as  rebel  mlas being given

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर सवाल उठाए। शिंदे के समर्थक बागी विधायक रविवार को विशेष बसों के जरिये पास के लग्जरी होटल से विधान...

नेशनल डेस्क: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर सवाल उठाए। शिंदे के समर्थक बागी विधायक रविवार को विशेष बसों के जरिये पास के लग्जरी होटल से विधान भवन परिसर पहुंचे।

क्या कोई भाग जाएगा?
आदित्य ने कहा, “कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी। हमने मुंबई में ऐसी सुरक्षा पहले कभी नहीं देखी। आप क्यों डरे हुए हैं? क्या कोई भाग जाएगा? इतना डर क्यों है?” पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब को 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों के दौरान जिंदा पकड़ा गया था और पुणे की येरवदा जेल में उसे फांसी दी गई थी।

महाराष्ट्र में चार दिन पहले बनी शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा की गठबंधन सरकार को चार जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास मत का सामना करना है। शिंदे को समर्थन देने वाले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। उन्हें दक्षिण मुंबई के एक होटल में रखा गया है, जो विधान भवन के पास स्थित है। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!