Gulmarg Blast : पुराने शेल में अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 08:58 AM

kashmir one person killed four others injured in gulmarg blast

जम्मू-कश्मीर के मशहूर हिल स्टेशन गुलमर्ग के पहाड़ी इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शनिवार को हुए एक अचानक विस्फोट में एक स्थानीय नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की शुरुआती...

Gulmarg Blast : जम्मू-कश्मीर के मशहूर हिल स्टेशन गुलमर्ग के पहाड़ी इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शनिवार को हुए एक अचानक विस्फोट में एक स्थानीय नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक यह धमाका इलाके में पड़े एक पुराने और लावारिस विस्फोटक के संपर्क में आने की वजह से हुआ।

अधिकारियों ने कहा, गुलमर्ग में आशा चौकी के निकट सुमली वाली ढोक क्षेत्र में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बारामूला जिले के चंदूसा क्षेत्र के गलीबल गांव निवासी जुबैर अहमद बजाद की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट में चार लोग घायल भी हुए हैं। 

वहीं पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना तब हुई जब जुबैर इलाके में पड़े एक पुराने विस्फोटक के संपर्क में आ गया जिससे जानलेवा धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की एक टीम को भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!