केजरीवाल को मिला हेमंत का साथ, भाजपा ने कहा भ्रष्टाचार के संरक्षक तीन मुख्यमंत्रियों का संगम हुआ

Edited By Updated: 03 Jun, 2023 12:12 AM

kejriwal got the support of hemant

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि संसद में केन्द्रीय अध्यादेश का विरोध करने में उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आम आदमी पार्टी का साथ देगी।

नेशनल डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि संसद में केन्द्रीय अध्यादेश का विरोध करने में उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आम आदमी पार्टी का साथ देगी, वहीं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि आज यहां भ्रष्टाचार के संरक्षक तीन मुख्यमंत्रियों का संगम हुआ जिससे बिरसा मुंडा की भूमि का अपमान हुआ है। इससे पूर्व शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं उनके प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की और केन्द्र सरकार के रवैये पर गंभीर चिन्ता प्रकट की।

दोनों पार्टियों के नेताओं की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''केन्द्र को लोकतांत्रिक अधिकारों का खुल्लम खुल्ला दमन नहीं करने देंगे।'' केजरीवाल ने कहा, ''मैं समान विचार वाले राजनीतिक दलों एवं आम लोगों से भी केन्द्र सरकार के इस गैर लोकतांत्रिक कदम का डटकर विरोध करने की अपील करता हूं।'' उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 11 मई को सुनाये गये फैसले में केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण का अधिकार दिल्ली की चुनी गयी सरकार को दे दिया गया था, लेकिन केन्द्र सरकार अपने अध्यादेश के माध्यम से इस अधिकार को हड़पना चाहती है।

उन्होंने कहा कि संसद में सभी समान विचार वाले दलों को एकजुट होकर इस अध्यादेश को पारित होने से रोकना होगा। केजरीवाल ने हेमंत सोरेन के समक्ष कहा, ''हेमंत सोरेन हमारे मित्र हैं और उनसे तमाम मुद्दों पर अक्सर मेरी बातचीत होती रहती है।'' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में तीन मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल,भगवंत मान और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन की मुलाकात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज यहां भ्र्ष्टाचार के संरक्षक तीन मुख्यमंत्रियों का संगम हुआ है।

दीपक प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के पोषक और संरक्षक तीन मुख्यमंत्रियों के संगम ने आज भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र भूमि को अपवित्र किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने' की नीति पर काम कर रही है। देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की दबिश बढ़ी है जिसके कारण भ्रष्टाचारी और उनके संरक्षक बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वालों की पोल खुल चुकी है। अन्ना हजारे के आदर्शों को ठेंगा दिखाने वाली आप पार्टी के सरकारों की कथनी और करनी का अंतर उजागर हो चुका है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!