जेल में केजरीवाल ने 3 किताबें मंगवाने का किया अनुरोध, 15 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रखी डिमांड

Edited By Mahima,Updated: 01 Apr, 2024 02:43 PM

kejriwal requested to get 3 books in jail

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब उन्हें 15 अप्रैल तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा जहां जाने से पहले उन्होंने तीन किताबों की मांग की है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब उन्हें 15 अप्रैल तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा जहां जाने से पहले उन्होंने तीन किताबों की मांग की है। इसके चलते केजरीवाल ने अपने वकीलों के जरिए एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने इन तीन किताबों की मांग को कोर्ट के सामने रखा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन तीन किताबों में भगवदगीता, रामायण और वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की किताब 'हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड' शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने जेल में अपनी जरूरी दवाओं की भी मांग की है। इसी बीच उनकी सुरक्षा को धयान में रखते हुए तिहाड़ की जेल नंबर दो, नंबर तीन और नंबर पांच के सभी जेल सुपरिटेंडेंट को अलर्ट पर रखा गया है। 

PunjabKesari

किस सेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ?
बताया जा रहा है कि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल को तिहाड़ के किस बैरक में रखा जाएगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को दो नंबर जेल से पांच नंबर जेल में शिफ्ट किया गया है। मनीष सिसोदिया को जेल नंबर एक में रखा गया है। वहीं, सतेंद्र जैन को तिहाड़ जेल की सात नंबर जेल में रखा गया है। के। कविता को लेडी जेल नंबर 6 में रखा गया है। बता दें कि तिहाड़ जेल में कुल नौ जेल हैं, जिनमें लगभग 12 हजार कैदी हैं। इस जेल में ईडी और सीबीआई से संबंधित कैदियों को रखा जाता है।

PunjabKesari

कैसी होगी दिनचर्या ?
जेल में सभी के लिए एक समान दिनचर्या होता है। सूरज निकलते ही कैदियों की सेल और बैरक को खोल दिया जाता है जिसके बाद लगभग 6.40 बजे नाश्ते में चाय और ब्रेड दिया जाता है। नहाने के बाद अगर कोर्ट जाना है या फिर किसी से मुलाकात करनी है तो उसके लिए तैयार किया जाता है। सुबह 10:30-11 बजे के आसपास दाल, एक सब्जी और पांच रोटी खाने में दी जाती है और जो कैदी रोटी नहीं खाते है तो उनको चावल दिए जाते हैं।

इसके बाद कैदियों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बैरक में बंद कर दिया जाता है। फिर तीन बजे कैदियों को बैरक से बाहर निकाला जाता है। उन्हें 3.30 बजे चाय और दो बिस्किट दिए जाते हैं। फिर शाम लगभग 4 बजे अगर कोई वकील मिलना चाहे तो मिल सकता है। शाम 5.30 बजे कैदियों को रात का खाना दिया जाता है, जिसमें दाल, एक सब्जी और पांच रोटी होती हैं। फिर 6.30 बजे या 7 बजे सूरज ढल जाने पर सभी कैदियों को सेल में बंद कर दिया जाता है। बता दें कि कैदियों को जेल में सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक टीवी देखने की मंजूरी भी दी जाती है। इस दौरान 18 से 20 चैनल ही देखने दिए जाते हैं, जिनमें न्यूज से लेकर खेल और मनोरंजन जेसे चैनल शामिल हैं।

PunjabKesari

शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। हालांकि अपनी गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।

क्या थी नई शराब नीति?
बता दें कि 22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था। 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई। नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई। नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही। जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!