दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला- केजरीवाल का पूर्व बंगला अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस और कल्चरल सेंटर

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 05:02 PM

kejriwal s former bungalow to now become a state guest house and cm rekha gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने पूर्व सीएम के सिविल लाइंस के 6-फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले को एक आधुनिक स्टेट गेस्ट हाउस और हाई-टेक कल्चरल सेंटर (सांस्कृतिक केंद्र)...

नेशनल डेस्क: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने पूर्व सीएम के सिविल लाइंस के 6-फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले को एक आधुनिक स्टेट गेस्ट हाउस और हाई-टेक कल्चरल सेंटर (सांस्कृतिक केंद्र) के रूप में बदलने का फैसला लिया है। इसका इस्तेमाल अब VVIP मेहमानों के स्वागत और मेजबानी के लिए किया जाएगा।

PunjabKesari

सरकारी परिसर की कायाकल्प की योजना में है सरकार

दिल्ली सरकार ने इस सरकारी परिसर के कायाकल्प के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। इस हाई-टेक कल्चरल सेंटर में अब देश- विदेश से आने वाले मेहमानों, सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, VVIPs और उच्च पदस्थ अधिकारियों के ठहरने के लिए एक स्थायी और आधुनिक व्यवस्था में बदला जाएगा। इस बंगले के एक हिस्से को अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक और राजकीय कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब यह बंगला किसी भी सीएम का आधिकारिक निवास न रहकर एक राज्य की संपत्ति बन जाएगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!