Delhi Police में बड़ा फेरबदल: IB के स्पेशल डायरेक्टर अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 12:10 PM

former ib special director anurag kumar to be delhi new police commissioner

देश की राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर (CP) नियुक्त किया है। वे निवर्तमान कमिश्नर...

Delhi Police New Commissioner : देश की राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर (CP) नियुक्त किया है। वे निवर्तमान कमिश्नर सतीश गोलचा की जगह लेंगे।

गृह मंत्रालय के आधिकारिक आदेश के अनुसार, AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार तुरंत प्रभाव से अपना पद संभालेंगे। MHA के आदेश में कहा गया, सक्षम अधिकारी की मंजूरी से, श्री अनुराग कुमार, IPS (AGMUT:1994) को पद संभालने की तारीख से और अगले आदेश तक दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है।

यह भी पढ़ें: FBI ने दबोचा पंजाब का Most Wanted गैंगस्टर नीतीश कौशल, अमेरिका के वर्मोंट से हुई गिरफ्तारी

आदेश में दिल्ली पुलिस के निवर्तमान कमिश्नर, 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा को भी निर्देश दिया गया कि वे अपनी अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) को रिपोर्ट करें।

PunjabKesari

आदेश में आगे कहा गया, श्री सतीश गोलचा, IPS (AGMUT:1992) को निर्देश दिया जाता है कि नए अधिकारी के पद संभालने के बाद वे अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करें। भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!