Edited By Radhika,Updated: 18 Jul, 2026 04:02 PM

फुटबॉल के महामुकाबले को लेकर दिल्ली सरकार ने खेल प्रेमियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक खास ऐलान करते हुए बताया कि इस वीकेंड पर राजधानी के रेस्टोरेंट, कैफ़े और अन्य पात्र व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह 4 बजे तक...
नेशनल डेस्क: फुटबॉल के महामुकाबले को लेकर दिल्ली सरकार ने खेल प्रेमियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक खास ऐलान करते हुए बताया कि इस वीकेंड पर राजधानी के रेस्टोरेंट, कैफ़े और अन्य पात्र व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह 4 बजे तक खुले रह सकेंगे। सरकार के इस कदम से दिल्लीवाले एक साथ मिलकर फुटबॉल के इस ऐतिहासिक मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे।
इतिहास बनते देखने के लिए तैयार दिल्ली
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी और खेल की दुनिया के उभरते हुए युवा सितारों का जिक्र करते हुए अपने ट्वीट में लिखा- "हर फुटबॉल प्रेमी ने लियोनेल मेसी को इतिहास रचते देखा है। अब, इतिहास के पास सुनाने के लिए एक और कहानी है। एक दिग्गज, एक उभरता हुआ युवा सितारा, एक ट्रॉफी और एक ऐसी रात जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। दिल्ली उस रात के लिए पूरी तरह तैयार है।"
<
>
Ease of Doing Business के तहत मिली छूट
सीएम ने साफ किया है कि दिल्ली सरकार द्वारा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लागू किए गए '24x7 बिजनेस-फ्रेंडली फ्रेमवर्क' के कारण ही यह ढील देना संभव हो पाया है। इस नीति के तहत नियमों को आसान बनाया गया है, जिससे अब रेस्टोरेंट और कैफ़े देर रात (सुबह 4 बजे तक) खुले रहकर फुटबॉल फैंस का स्वागत कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से जहां एक तरफ फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के रेस्टोरेंट और नाइटलाइफ़ बिजनेस को भी बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।