Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Jul, 2026 09:28 AM

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहचान बनाने वाली जानी-मानी अभिनेत्री सिंपल कौल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक कड़वे सच से पर्दा उठाया है। हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल (संघर्ष) के दिनों का एक ऐसा वाकया साझा किया जो अब चर्चा का...
Simple Kaul Struggle Days : लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहचान बनाने वाली जानी-मानी अभिनेत्री सिंपल कौल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक कड़वे सच से पर्दा उठाया है। हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल (संघर्ष) के दिनों का एक ऐसा वाकया साझा किया जो अब चर्चा का विषय बन गया है। सिंपल ने बताया कि कैसे करियर की शुरुआत में उन्होंने एक फिल्ममेकर की गलत नीयत को भांपते हुए अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं किया और तुरंत मुंहतोड़ जवाब दिया।
'अकेले कमरे में आओ...' डायरेक्टर ने रखी थी अजीब शर्त
सिंपल कौल ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था लेकिन उनकी सजगता ने उन्हें बचा लिया। एक फिल्ममेकर ने उन्हें फोन करके बताया कि वह एक होटल में ठहरे हुए हैं और उन्हें रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच मिलने के लिए बुलाया। जब सिंपल ने कहा कि वह अकेले नहीं बल्कि अपने दोस्तों के साथ आएंगी तो फिल्ममेकर ने चालाकी दिखाते हुए शर्त रखी कि दोस्त होटल की लॉबी में बैठेंगे और सिंपल को अकेले उसके कमरे में ऊपर आना होगा।

'लॉबी में मिलना है तो मिलो...' सिंपल का जवाब
फिल्ममेकर की नियत को समझते ही सिंपल कौल ने बिना डरे उसे खारिज कर दिया। सिंपल ने मेकर्स को साफ शब्दों में कह दिया, मैं आपके कमरे में नहीं आऊंगी। अगर आपको रोल या काम के सिलसिले में बात करनी है तो होटल की लॉबी में आकर मिलिए। अभिनेत्री ने कहा कि वह शुरू से ही काफी आत्मविश्वासी थीं।

उनके अपने सख्त नियम थे जिन्हें उन्होंने कभी नहीं तोड़ा। उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि इंडस्ट्री में काम या रोल पाने के लिए उन्हें किसी की हर बात माननी पड़ेगी। सिंपल ने दोटूक कहा, मुझे किसी भी कीमत पर काम नहीं चाहिए था।
यह भी पढ़ें: Post Office की जबरदस्त स्कीम, जो आपको बना देगी करोड़पति, हर महीने कर दें सिर्फ इतने का निवेश, फिर देखें कमाल
अपने इस अनुभव के जरिए सिंपल कौल ने उन हजारों नए कलाकारों (Newcomers) को एक बेहद जरूरी और हिम्मत देने वाला संदेश दिया है जो रोजाना मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। सिंपल ने सलाह दी कि काम की तलाश के दौरान जिस पल भी आपको लगे कि कुछ गलत हो रहा है या आप सामने वाले की बातों से Uncomfortable महसूस कर रहे हैं उसी पल वहां से हट जाइए।

उन्होंने कहा कि किसी भी रोल को हासिल करने के लिए खुद को किसी के दबाव में मजबूर मत कीजिए। इंडस्ट्री में टिकने और आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही सही रास्ता है आपकी मेहनत, ईमानदारी और टैलेंट। ऑडिशन दीजिए, लोगों से Professional तरीके से मिलिए और अपनी एक्टिंग को बेहतर बनाइए। सफलता पाने के लिए कभी भी अपने उसूलों और आत्मसम्मान से समझौता करने की जरूरत नहीं है।