जल उत्पादन हुआ सामान्य, दिल्ली से संकट हुआ खत्म: केजरीवाल

Edited By vasudha,Updated: 01 Oct, 2019 05:05 PM

kejriwal says water crisis ends in delhi

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि जल शोधन संयंत्र में शोधित जल उत्पादन अब सामान्य हो गया है और संकट खत्म हो गया है। यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई...

नेशनल डेस्क: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि जल शोधन संयंत्र में शोधित जल उत्पादन अब सामान्य हो गया है और संकट खत्म हो गया है। यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई थी। अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के चंद्रवाल और वजीराबाद जल शोधन संयंत्र के संचालन को रोकना पड़ा था।

PunjabKesari

दिल्ली जल बोर्ड के प्रमुख केजरीवाल ने मंगलवार सुबह कहा कि संकट खत्म हो गया है। जल उत्पादन सामान्य है। उन्होंने सोमवार को कहा था कि वह स्थिति पर करीब से नजर बनाए हैं और डीजीबी से उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दिल्ली में कहीं भी पानी की कमी ना हो। भले ही इसके लिए किसी और संयंत्र का पानी वजीराबाद में भेजना पड़े। 

 

केजरीवाल नेकहा था कि हरियाणा के पानीपत में यमुना नदी में औद्योगिक कचरे को फेंकने के कारण पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा गया है। डीजीबी ने एक बयान में कहा कि हरियाणा में यमुना में उच्च स्तरीय प्रदूषकों के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधन संयंत्र का संचालन प्रभावित हुआ था। यमुना में सोमवार सुबह अमोनिया का स्तर 3.2 मिलीग्राम/लीटर हो गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!