5 माह बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे केजरीवाल, दिल्ली में आप मुख्यालय में करेंगे संबोधित

Edited By Updated: 15 Sep, 2024 02:33 AM

kejriwal will address the workers after 5 months

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार यानि आज सुबह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लुटियंस जोन स्थित पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन पर स्थित पार्टी मुख्यालय पर पूरे दिल्ली से आम आदमी...

नेशनल डेस्क : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार यानि आज सुबह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लुटियंस जोन स्थित पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन पर स्थित पार्टी मुख्यालय पर पूरे दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे ताकि वे मुख्यमंत्री के विचार सुन सकें।

इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के पार्टी मुख्यालय पर आने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब पहले से भी सौ गुना अधिक ताकत और ऊर्जा के साथ देशहित में काम करने के लिए तैयार हैं।

आप कार्यकर्ताओं में खुशी

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने के निर्णय ने एक महत्वपूर्ण संदेश भेजा है। अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीबीआई को स्पष्ट रूप से यह चेतावनी दी है कि वे प्रजातंत्र को बंदी बनाने की कोशिशें बंद करें। इस फैसले से देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी गहरी उत्साह की भावना है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!